अलेख महिमा आश्रम बसना में संत रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उठाया कलश

बसना। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अलेख महिमा आश्रम बाबा कुटी बसना में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की, 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत एक भव्य एवं गरिमामय ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ हुआ।इस पावन अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं आगे बढ़कर यात्रा की, अगुवाई की और मुख्य सहभागी बने। यह कलश वंदन यात्रा अलेख महिमा आश्रम बाबा कुटी से प्रारंभ होकर अरेकेल होते हुए बसना नगर का भ्रमण कर श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची, जहां पूरे विधि-विधान के साथ कलश को स्थापित किया गया। यह यात्रा आगामी दिनों में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण अंचलों तक जाएगी, जहां समरसता और सामाजिक सद्भाव का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वयं पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के उपरांत पवित्र कलश को अपने सिर पर धारण किया। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की, इस सहभागिता से यात्रा में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों का उत्साह दोगुना हो गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की, 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह ‘समरसता संकल्प अभियान’ और ‘कलश वंदन यात्रा’ अपने आप में सामाजिक समरसता, भाईचारे और अखंडता का एक अनूठा उदाहरण है। यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोने और संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का एक पवित्र माध्यम है। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, संत रविदास जी ने अपने जीवन-दर्शन से समाज में व्याप्त भेदभाव, ऊँच-नीच और कुरीतियों को समाप्त कर प्रेम, करुणा और समरसता का संदेश दिया था। उनका जीवन हम सभी के लिए एक महान प्रेरणा स्रोत है। आज की, युवा पीढ़ी को उनके बताए सत्य, करुणा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि एक सशक्त और समरस समाज का निर्माण हो सके। आयोजन के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि, बसना क्षेत्र सदैव से धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता की, भूमि रहा है। अलेख महिमा आश्रम बाबा कुटी में आयोजित यह कलश वंदन यात्रा हमारे क्षेत्र में शांति, सुख और समृद्धि का संदेश लेकर आएगी। संत रविदास जी की, जयंती पर यह समरसता संकल्प अभियान हम सभी को समाज कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और हर वर्ग के उत्थान के लिए हम निरंतर संकल्पित हैं। इस कलश वंदन यात्रा में पूज्य संत बाबा कुटी बसना पूज्य उजत दास,मंत्री बाबा प्रफुल्ल दास ,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, महामंत्री भाजपा बसना दीपक शर्मा, महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल,एल्डरमैन नगर पंचायत बसना विकास बाधवा, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू,जनपद सदस्य जन्मजय साव ,संजय अग्रवाल,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,मीडिया प्रभारी सुखदेव वैष्णव,राकेश भारतीय,मोहर साय ओगरे,किरण नायक, खिरसागर साव,गिरिजानंद ,नवीन भट्ट, अलेख महिमा आश्रम के पूज्य संत-महात्माओं, स्थानीय जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं की, उपस्थिति रही।



