छत्तीसगढ़

खल्लारी विधानसभा में खेल और संस्कृति का दिखा संगम, चार आयोजनों में पहुंचे भीखम सिंह ठाकुरमंजराही में रामायण

महासमुंद। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में 20 सितंबर रविवार का दिन खेल, युवा उत्साह एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा। जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित चार कार्यक्रमों में सहभागिता कर खिलाड़ियों, युवाओं, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।
मंजराही में रामायण कार्यक्रम में हुए शामिल
श्री ठाकुर ने ग्राम मंजराही, जुनवानी खुर्द में आयोजित पावन रामायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। उन्होंने प्रभु श्रीराम की, पूजा-अर्चना कर रामायण कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती पार्वती जनक राम नायक, ग्राम प्रमुख महेंद्र ठाकुर, कन्हैया नायक, ओमप्रकाश ध्रुव, संतोष ध्रुव, अमृत साहू, पोखन साहू, जीवर्धन पटेल, जीतू साहू, चेतन नायक, जनक नायक, हेमकुमार साहू, झाड़ूराम साहू, दिनेश कुमार पटेल, डॉ. राजेश नायक एवं जगदीश पटेल सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।बोकरामुड़ा कला में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह इसके बाद श्री ठाकुर ग्राम बोकरामुड़ा कला में इतवारी त्योहार के अवसर पर आयोजित जय शीत बाबा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य बागबाहरा तुलाराम ठाकुर, सरपंच बोकरामुड़ा कला श्रीमती कौशिल्या पवन ठाकुर, सरपंच जुनवानी कला नरेंद्र ठाकुर, हीरादास टंडन, हरनादादर सरपंच प्रतिनिधि, रतीराम सबर, सुखराम सबर, दानवीर ध्रुव, केवल ठाकुर, लीलाधर ध्रुव, टेकलाल ध्रुव, बाबूलाल पांडे, रामचरण, करीम खान, विजय बरिहा, दुलार बरिहा, पोखन ध्रुव एवं नैनूराम निराला सहित ग्रामवासी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

पतेरापाली में रात्रिकालीन कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हुए शामिल

इसके पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली (बागबाहरा) में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में श्री ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया तथा फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान भानपुर वर्सेस बसुलाडबरी के रोमांचक सेमीफाइनल तथा बसुलाडबरी वर्सेस कुरुभाटा के फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। कार्यक्रम में सरपंच सुश्री पदमिनी बांधे, उपसरपंच केवल यादव, सेवक बघेल, संतोष पटेल, राहुल कुलदीप, तामेश्वर निषाद, श्रीमती ईश्वरी बांधे, सालिक,रूपलाल पटेल एवं नेपाल ठाकुर सहित ग्रामवासी, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कौसरा में जे.के.बी. रात्रिकालीन ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रात्रि मे श्री ठाकुर ग्राम कौसरा (तेंदूकोना) में 19 एवं 20 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय जे.के.बी. रात्रिकालीन ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की, अध्यक्षता ग्राम पंचायत कौसरा के सरपंच तिलेश साहू ने की। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महासमुंद पीलेश्वर पटेल, विनोद दीवान, लाल सिंह नायक एवं हीरा साहू सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी-सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। खेल और संस्कृति को बताया ग्रामीण समाज की, ताकत इस दौरान भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल और संस्कृति समाज को जोड़ने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल गांव की, मिट्टी से जुड़ी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं तथा युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की, भावना विकसित करते हैं। वहीं रामायण जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने सभी आयोजन समितियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 20 सितंबर रविवार को खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में खेल और संस्कृति से जुड़े इन चारों आयोजनों में सहभागिता कर श्री ठाकुर ने ग्रामीण प्रतिभाओं, युवा शक्ति एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Back to top button