छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल महासमुंद में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का आप नेताओं ने किया निरीक्षण, 49 विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों में 41 पद खाली, एक्स-रे मशीन खराब और रसोई में मिली गंदगी : आप

महासमुंद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर, प्रदेश सचिव संजय यादव एवं जिला अध्यक्ष राकेश झाबक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल महासमुंद एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर कई गंभीर कमियां सामने आने का दावा किया गया। आप नेताओं ने बताया कि, मेडिकल कॉलेज में विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों के 49 स्वीकृत पदों में से 41 पद रिक्त हैं। इतनी बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली होने से मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महासमुंद जिला में 222 उपस्वास्थ्य केन्द्र है जिसे केंद्र सरकार की, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ने 101 केंद्रों को अच्छा कहा जबकि 222 उपस्वास्थ्य केंद्रों में 101 उपस्वास्थ्य केन्द्र जो 45.49% ही होता है जो गुणवत्ता में 50%भी नहीं फिर भी छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में महासमुंद जिला प्रथम स्थान पर है अब इस बात से आप अंदाजा लगाया जा सकता है जिले के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ में जिला अस्पतालों की, क्या स्थिति होगी। निरीक्षण के दौरान सीआर (CR) मशीन की, आवश्यकता लंबे समय से होने के बावजूद इसकी पूर्ति नहीं होने की बात सामने आई। वहीं एक्स-रे मशीन खराब मिली। आप नेताओं के अनुसार, पुरानी एक्स-रे मशीन से फिल्म निकालकर मरीज उसे स्वयं सुखा रहे थे, जिससे अस्पताल की, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं पर सवाल उठते हैं। ओपीडी पर्ची काउंटर पर ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के कारण लंबी कतार लगी हुई थी और मरीज एवं उनके परिजन परेशान नजर आए। प्रतिनिधिमंडल ने मरीजों की सुविधा के लिए पंजीकरण व्यवस्था को सरल और सुचारु बनाने की मांग की। निरीक्षण के दौरान एक महिला अटेंडर के मरीजों के साथ व्यवहार को भी आप नेताओं ने अव्यवहारिक बताया और कहा कि, अस्पताल में मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अस्पताल की, भोजन रसोई का निरीक्षण करने पर वहां भारी गंदगी और साफ-सफाई की, कमी होने का आरोप भी आप नेताओं ने लगाया। पार्टी ने कहा कि मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की, गुणवत्ता के साथ-साथ रसोई की, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा संबंध मरीजों के स्वास्थ्य से है। आप नेताओं ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ बसंत माहेश्वरी से संपर्क करने की, कोशिश किया तो वो किसी परीक्षा ड्यूटी में है बताया गया तो मौके पर मौजूद CMHO डॉ आर के कुशवाहा से भेंट कर सरकार और स्वास्थ्य विभाग से सुविधाओं की मांग करते हुए कहा कि, मेडिकल कॉलेज में रिक्त विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को तत्काल भरा जाए, आवश्यक सीआर मशीन उपलब्ध कराई जाए, एक्स-रे मशीन को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ओपीडी पंजीकरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए तथा अस्पताल की, साफ-सफाई और मरीजों के साथ व्यवहार की, नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
आम आदमी पार्टी के हॉस्पिटल निरीक्षण टीम के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश सचिव संजय यादव,जिलाध्यक्ष राकेश झाबक,महिला विंग जिलाध्यक्ष मेघा चन्द्राकर, सीता दीवान, क़ादिर चौहान, पुनाराम निषाद, विकास कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button