पीएम जनमन आवास और जल संरक्षण कार्यों का सीईओ अनुपमा आनंद ने लिया जायजा, गुणवत्ता व नियमित निगरानी के दिए निर्देश

महासमुंद। जिले में ग्रामीण विकास कार्यों को गति देने, शासन की, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा जल संरक्षण के कार्यों को प्रोत्साहित करने आज जिला पंचायत की, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत मोंगरा में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) के तहत आवास निर्माण कार्यों तथा वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत समोच्च खंती निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत बोरियाझर, कोसरंगी एवं कनेकेरा में भी समोच्च खंती निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यस्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की, स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समोच्च खंती जैसे कार्य महत्वपूर्ण हैं। इनके निर्माण में निर्धारित तकनीकी मापदंडों का पालन करते हुए कार्यों की, गुणवत्ता सुनिश्चित की, जाए, ताकि वर्षा जल का संचयन हो सके और भूजल स्तर में सुधार लाने में सहायता मिले।
सीईओ जिला पंचायत ने संबंधित तकनीकी सहायकों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, तकनीकी सहायक कार्यस्थलों पर पहुंचकर कार्यों की, प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप क्रियान्वयन की, निगरानी करें। साथ ही, कार्यों में किसी प्रकार की, समस्या आने पर उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सकें।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने कार्यस्थलों पर श्रमिकों की, उपस्थिति की, भी जांच की। उन्होंने नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) के माध्यम से श्रमिकों की, ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किए जाने की, प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित रोजगार सहायकों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि, कार्यस्थलों पर श्रमिकों की, उपस्थिति नियमानुसार एनएमएमएस के माध्यम से दर्ज की, जाए तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
उन्होंने कहा कि, ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मैदानी स्तर पर नियमित निगरानी, समयबद्ध कार्य निष्पादन और पारदर्शिता आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन की, योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ पंचराम धृतलहरे, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



