छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण, पीएम मोदी का ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश भावी पीढ़ी को देगा नई दिशा : डॉ संपत अग्रवाल

महासमुंद/बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां संस्करण रविवार को संपूर्ण देश के साथ-साथ बसना क्षेत्र में भी अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सुना गया। बसना स्थित विधायक कार्यालय में क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को एकाग्रता से सुना।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के समापन के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल एक संबोधन नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से प्रेरणादायक उदाहरणों को समाज के सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है। इससे हर वर्ग को बहुत कुछ सीखने, समझने और देशहित में कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है।

कार्यक्रम में उठाए गए प्रमुख विषयों पर प्रकाश डालते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपने 137वें संस्करण में देश में तेजी से चल रहे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का विशेष रूप से उल्लेख किया है। उन्होंने युवाओं से नाटक, संगीत, स्लोगन और अन्य रचनात्मक माध्यमों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का जो आह्वान किया है, वह आज की पीढ़ी और आने वाली भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। विधायक डॉ. अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ (स्वदेशी उत्पाद व मिट्टी के गणेश) पर प्रधानमंत्री जी का यह विशेष बल देश के युवाओं को सकारात्मक दिशा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।

आगामी गणेशोत्सव एवं अन्य त्योहारों का जिक्र करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आने वाले पर्वों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों से मिट्टी से बनी पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं खरीदने और स्थानीय कारीगरों व स्वदेशी सामानों को प्राथमिकता देने की जो अपील की है, वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाली है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी जी के इन जनकल्याणकारी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय कारीगरों व शिल्पकारों के उत्थान के लिए हर नागरिक को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी, तभी एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर विधायक कार्यालय में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एन के अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बसना शीत गुप्ता,मंडल अध्यक्ष भाजपा बसना नरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष भाजपा बसना अमृत चौधरी, अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बसना नरेंद्र राज (राजू साई), एल्डरमैन नगर पंचायत बसना विकास बाधवा, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,पार्षद राकेश डड़सेना, सोसायटी अध्यक्ष मुरलीधर नायक, पार्षद आशीष साहू,गजानंद यादव, विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे, जुगेश्वर बाग़, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर प्रमीत साहू,विष्णु पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button