छत्तीसगढ़

बागबाहरा में 6 सितंबर को होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं सम्मान समारोह

बागबाहरा। यादव महासभा खल्लारी विधानसभा के तत्वावधान में यदुवंशी शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण जी की, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, प्रतिभावान बच्चों एवं सामाजिक जनों का सम्मान समारोह तथा सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन 6 सितंबर 2026, रविवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण, बागबाहरा में किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण जी की, पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, पेंटिंग एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए रंगोली एवं कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

दोपहर 1 बजे अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे प्रतिभावान बच्चों एवं सामाजिक जनों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। वहीं दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा।

समारोह के मुख्य अतिथि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव जी करेंगे। समारोह में यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजक यादव महासभा खल्लारी विधानसभा ने क्षेत्र के समस्त सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों, माताओं-बहनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की, अपील की है। यह आयोजन सामाजिक एकता, प्रतिभाओं के सम्मान तथा समाज की, संस्कृति एवं परंपराओं को सशक्त बनाने की, दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। समारोह के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button