महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का पूरे जोश व उत्साह के साथ मनाया गया जन्मदिन, MLA ने किया मां महामाया का दर्शन, भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ जन्मदिन समारोह तो विधायक कार्यालय में हुआ रुद्राभिषेक

महासमुंद। मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर कुलदेवी मां महामाया मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। विधायक ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों की, सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की, कामना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि, मां महामाया की, कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र में निरंतर विकास, समृद्धि एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे।
इसके पश्चात् भाजपा कार्यालय में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का जन्मदिन उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री सिन्हा को जन्मदिन की, हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की, कामना की। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर विधायक का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ अपने आत्मीय संबंधों को व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की, कामना की। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि, भाजपा एक परिवार है और आज हमारे परिवार के सदस्यों का अपार स्नेह देखकर वें भाव विभोर हो गए हैं। आगे कहा कि, केंद्र एवं राज्य में हमारी सरकार निरंतर देश और प्रदेश में विकास कर रही है। हमारे क्षेत्र में भी हम सब मिलकर विकास कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे।
पार्थिव शिवलिंग का हुआ अभिषेक
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व पूजन हुआ। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। फूल मालाओं के साथ सभी ने उन्हें जन्मदिन की, शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन में शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात् शाम में विधायक श्री सिन्हा कचहरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। विधि विधान से पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की, कामना की।
शाम तक पहुंचते रहे बधाई देने लोग
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को देर शाम तक बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वें सभी का स्नेह और आशीर्वाद पाकर काफी प्रफुल्लित हैं। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद देने और रुद्राभिषेक एवं पूजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महादेव की, कृपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से मैं आज आपके क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा हूं। हमारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मैं अन्य विकास कार्यों के लिए भी सदा तत्पर हूं। अपनी पूरी क्षमता के साथ आप सभी की, सेवा में लगा हुआ हूं। इसमें आप सभी का भी भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित महासमुंद की, गाथा भी लिखेंगे।
यह रहे उपस्थित
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, जिला महामंत्री थान सिंह दीवान, सतपाल सिंह पाली, मनीष बंसल, संदीप दीवान, माधव राव टांकसाले, राकेश चंद्राकार, मोती साहू, ललिता अग्रवाल, धरम साहू, स्वप्निल तिवारी, आनंद साहू, श्याम साकरकर, प्रेम चंद्राकर, पवन पटेल, देवीचंद राठी, अरविंद प्रहरे, महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिगेश्वरी चंद्राकर, तेजेन्द्र शर्मा, नितिन जैन, भीखम सिंह ठाकुर, हुलसी चंद्राकर, देवेश निषाद, मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, मानिक सोनवानी, साजन यादव, माखन सिन्हा, मुन्ना साहू, ऋषभ बाफना, बंटी शर्मा, संदीप घोष, रमेश साहू, गोविंद ठाकुर, शम्मी सलूजा, एम आर विश्वनाथन, निर्भय नायक, पार्वती राधेश्याम साहू, भाऊराम साहू, कल्पना सूर्यवंशी, भारती राजू चंद्राकर, शुभ्रा मनीष शर्मा, माखन पटेल, लाल विजय सिंह, प्रभा साहू, हनीश बग्गा, मधु यादव, सुनैना पप्पू ठाकुर, पीयूष साहू, प्रीति बादल मक्कड़, नारायण साहू, अमन वर्मा, आकाश पांडे, नंदू जलक्षत्री, विजय नायक, देवेंद्र चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, चुनेश्वरी साहू, गिरिजा दास, मोहन साहू, पवन साहू, मनोज यादव, होरीलाल पटेल, रवि सोनकर, डॉ सोहन साहू, लोकेश्वर पटेल, राजू साहू, गैंद सिंह कागजी, डेविड चंद्राकर, नंदलाल पटेल, नंदकिशोर यादव, संपत पटेल, चंद्रशेखर पटेल, लीलाधर ध्रुव, निधि लोकेश चंद्राकर , योगिता सोनी, दुबेलाल साहू, वाणी लक्ष्मीकांत तिवारी, दिनेश्वर साहू, राकेश सचदेवा, गोल्डी साहू, श्रीकांत शर्मा, पंकज जैन, राजा अग्रवाल, शुभम बाघ, अमित साहू, सारिका यादव, हिमांशु चंद्राकर, सुनीता साहू, शरद मराठा, दुर्गा सार्वा, युवराज सिंह राजपूत, रामेश्वर पटवा, अभिषेक पांडे, जतिन रूपरेला, शुभम पांडे, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित सभी मोर्चे के पदाधिकारी, समस्त कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थें।



