मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में विकास कार्य स्वीकृत

महासमुंद। मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के तीन ग्रामों में लाखों के विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी बल्कि गांवों में स्वच्छता और जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस योजना के तहत महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम बेलसोण्डा में शीतला मंदिर से मुख्य द्वार की, ओर 600 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत करीब 68.2108 लाख रुपए, ग्राम बरोंडाबाजार में मेन रोड से बस्ती की, ओर 300 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत करीब 32.8559 लाख रुपए, ग्राम मुनगाशेर में नरेंद्र ठाकुर के घर से अक्तिरात खड़िया के घर की, ओर 500 मीटर सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत करीब 55.3231 लाख रुपए की, प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्य को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में फ्लैटेड फैक्ट्री एवं टूल रूम, बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए कुल राशि कुल 2751.51 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी मिली है। इस मंजूर राशि में से 40% अर्थात लगभग 1100.60 लाख रुपये अभी जारी करने की, सहमति दी गई है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, हर क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति मिल रही है। साथ ही तेज गति से कार्य हो भी रहे हैं। इसके कारण प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। गांव हो या शहर हर क्षेत्र में विकास
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशासन सरकार में गांव, शहर सभी जगह विकास हो रहे हैं। गांव में पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की, समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। किसानों की, आय बढ़ रही है, माताओं – बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने की, दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके।



