मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न: विधायक , योगेश्वर राजू सिन्हा रहे मुख्य अतिथि, 38 संकुलों से 200 से अधिक चित्रों की भव्य प्रदर्शनी, चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक करेंगे महासमुंद का प्रतिनिधित्व

महासमुंद। ‘सेवा संकल्प अभियान: सेवा और सपना के 25 वर्ष’ के अंतर्गत स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, महासमुंद के सभागार में विकासखंड स्तरीय “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह गरिमामयी पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों की, कल्पना और विचारों में ही सशक्त व आत्मनिर्भर भारत की, वास्तविक तस्वीर दिखाई देती है। कला और अभिव्यक्ति के माध्यम से विद्यार्थी देश के विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
वरिष्ठ अतिथियों की, गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, सेवा संकल्प अभियान संयोजक राहुल चन्द्राकर, संदीप दीवान, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक संचालक नंदकिशोर सिन्हा, एपीसी धन्वन्तरि सिन्हा,अजय भोई, संदीप घोष, श्रीमती निधि लोकेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपसिंह दीवान, आनंद साहू, पार्षद मनीष शर्मा, नानू भाई एवं विद्यालय की प्राचार्य डॉ संध्या चंद्राकर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की, सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
200 से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी, भाषण में दिखी प्रखर अभिव्यक्ति
प्रतियोगिता के अंतर्गत विकासखंड के सभी 38 संकुलों से चयनित 200 से भी अधिक मनमोहक व विचारोत्तेजक चित्रों की, प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नन्हें वक्ताओं ने “मेरे सपनों का भारत” विषय पर मुखर होकर अपने प्रगतिशील विचार रखे। उल्लेखनीय है कि, विद्यार्थियों का चयन विद्यालय स्तर से जोन और फिर जोन से विकासखंड स्तर पर हुआ है। विकासखंड स्तर पर विजेता रहे प्रतिभाशाली प्रतिभागी अब आगे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की, प्रतियोगिताओं में सहभागिता करेंगे। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।
सफल आयोजन में शिक्षकों व समन्वयकों की, रही अहम भूमिका कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन में विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह बंजारा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय श्रीमती तारिका कुंजाम व श्रीमती हीना ढालेंन, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा, प्राचार्य डॉ संध्या चंद्राकर सहित सभी कार्यक्रम प्रभारी चित्रकला आशीष साहू, श्रीमती भारती सोनी, भाषण प्राथमिक डोंगर सिंह टंडन, श्रीमती सरिता लहरें, उच्च प्राथमिक स्तर सुरेश पटेल, हेमलाल टोंडेकर, हाई एवं हायर सेकेंडरी नीरज साहू, संचालन श्रीमती खेमिन साहू, अनिल ढीढी, सुरेंद्र चंद्राकर, पवन साहू, मनोज साहू, ईश्वर लाल कमार , कमल किशोर कुर्रे, राजू देवांगन, देवा पटेल , डोंगर सिंह टंडन, बेदराम गिलगरे, मानिक राम साहू, सतीश तिवारी , गोविंद ध्रुव, महेंद्र ध्रुव, टाकेश्वर साहू, मूल्यांकन दल एवं विकासखंड के सभी 38 संकुलों के संकुल समन्वयकों (CAC) का सराहनीय व सक्रिय योगदान रहा।



