छत्तीसगढ़

मोंगरापाली में यादव सदन निर्माण के लिए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने किया भूमिपूजन

बागबाहरा। ग्राम मोंगरापाली ‘स’ में यादव सदन निर्माण के लिए खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्राम में भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य हेमसिंग नायक ने की। भूमिपूजन के दौरान विधायक यादव ने यादव सदन निर्माण के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की, और निर्माण कार्य की, शुरुआत की।
इस अवसर पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, सामाजिक एवं सामुदायिक भवन समाज को एकजुट करने के साथ विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध कराते हैं। यादव सदन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की, बात कही।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, सरपंच यशवंत पटेल, करतार नायक, लीलाराम साहू, गोमती चमन साहू, चैतराम यादव, विक्रम साहू, ढालेंद्र ठाकुर, टीकूराम साहू, दीपक चंद्राकर, प्रसन्न मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
बॉक्स
धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
मोंगरापाली स में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
​कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण की, पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने भगवान श्री कृष्ण के चरणों में नमन कर क्षेत्रवासियों की, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Related Articles

Back to top button