छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सिंधौरी में विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

महासमुंद। शुक्रवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विधायक ने गांव में पूर्ण हो चुके स्वागत द्वार का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। साथ ही नवीन विकास कार्यों में सीसी रोड और हाई मास्क लाइट के भूमिपूजन के साथ ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधायक का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, गांवों का विकास ही प्रदेश और देश के विकास की, मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को स्वीकृत कराया जा रहा है, ताकि गांवों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आगे कहा कि, विकास कार्य केवल भवन और सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनका उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाना और गांवों को सुविधाओं से सशक्त करना है। केंद्र एवं राज्य सरकार की, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास कार्य निरंतर रहेगा जारी
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, क्षेत्र के प्रत्येक गांव के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों की, समस्याओं और जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास कार्यों की, गति निरंतर जारी रहेगी और गांवों को बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।यह रहे उपस्थित
जनपद सदस्य एवं सभापति धनेश गायकवाड़, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री निर्भय नायक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री भारत ध्रुव, छबिंद्र पटेल सोसायटी अध्यक्ष, ग्राम सिंधौरी सरपंच नूतन रामप्रकाश बंजारे, उप सरपंच ईश्वर साहू, ग्राम मानपुर सरपंच रूपेश साहू, ग्राम छिलपावन सरपंच राधे पटेल, हरिराम साहू, ताराचंद पटेल, कुशल साहू, दिनेश्वरी साहू, राजा अग्रवाल, ग्राम सिंधौरी पंच नरेंद्र यादव, उर्वशी घनाराम निषाद, मंजू रामलाल निषाद, सोहद्रा आत्माराम पटेल, रामकुमार ध्रुव, दशोदा ध्रुव, रमशीला मुरली यादव, शिवनंदन टंडन, धनेश्वरी छबिराम मारकंडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button