छत्तीसगढ़

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में विद्या भारती द्वारा ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन का भव्य आयोजन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विद्यार्थियों को दिया राष्ट्रभक्ति और उच्च संस्कारों का संदेश

बसना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन कार्यक्रम का अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत् पूजा-अर्चना की। उन्होंने ईश्वर से बसना क्षेत्र की, सुख-समृद्धि, जन-जन की खुशहाली एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल और यशस्वी भविष्य की, मंगल कामना की। तदोपरांत, विद्यालय परिसर में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अतिथियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का ओजस्वी सामूहिक गायन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की, भावना से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि, वंदे मातरम् केवल एक गीत या पंक्तियाँ नहीं हैं, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के प्रति अगाध श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का परम प्रतीक है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक इस अमर गीत ने हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की, ज्वाला प्रज्वलित की है। विद्या भारती जैसी संस्थाएँ भावी पीढ़ी में राष्ट्रनिष्ठा और सांस्कृतिक मूल्यों का बीजारोपण कर देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रही हैं। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि, विद्यार्थी जीवन ही मनुष्य के चरित्र और भविष्य की, वास्तविक आधारशिला होता है। अनुशासन, कड़ा परिश्रम और संस्कारों को अपने जीवन में ढालकर ही आप सब जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा सकते हैं। हमारी युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए और देश की, प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अत्यंत आत्मीयता से कहा कि, आप सभी भारत का स्वर्णिम भविष्य हैं। आपके सपनों और आपकी प्रतिभा में ही इस राष्ट्र की, अपार सामर्थ्य छिपी हुई है। कभी भी असफलताओं से निराश न हों, बल्कि पूरे आत्मविश्वास, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की, ओर निरंतर बढ़ते रहें। अपनी शिक्षा का उपयोग न केवल स्वयं के विकास के लिए, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए करें।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं आचार्यों द्वारा मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष बीज निगम चंद्रहास चंद्राकर, अध्यक्ष नगर पंचायत बसना खुशबू अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन के अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव,जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बसना शीत गुप्ता,आनंद राम मंदनानी,अध्यक्ष शिशु मंदिर रामचंद्र अग्रवाल,प्रधान आचार्य शिशु मंदिर धनुर्जय साहू,महामंत्री भाजपा बसना दीपक शर्मा,महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल,अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा अरुण साहू,विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा,विधायक प्रतिनिधि सुकदेव वैष्णव, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा,पूर्व प्राचार्य रमेश कर,विद्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालय समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button