छत्तीसगढ़

हरदी में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया उद्घाटन

बागबाहरा। ग्राम हरदी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश यादव ने कहा कि, खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण अंचलों की, पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि गांवों की, प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर सरपंच गिरीश पटेल, उपसरपंच रामकुमार पटेल, उमराव ध्रुव, स्वतंत्र पांडे, राहुल यादव, ग्राम पंचायत बरतुंगा के सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, भूषण दीवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button