
महासमुंद – राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 26 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 14 वर्ष बालक एवं बालिका टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद 5 खिलाड़ी एवं आशी बाई गोलछा उच्च. मा. स्कूल महासमुंद सहित कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं। जिले से हॉकी 14 वर्ष बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के हर्ष कुमार बघेल, देवेंद्र ध्रुव, खिलेश्वर, दामिनी ध्रुव, आरुषि देवदास शामिल हैं। इसके अलावा वरुण एवं दीपक जिले से संभाग की टीम में शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत विद्यालय को खेल उपकरण प्रदाय किया गया है, जिसके माध्यम से नियमित खेल अभ्यास किया जा रहा हैं। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।