छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महासमुंद नगर पालिका में काम करने वाले 25 स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों और अधिकारियों का किया गया सम्मान, पूर्वी भारत जोन में पालिका को मिला है प्रथम पुरस्कार

विधायक और अध्यक्ष ने 20 नए ई-रिक्शा, 3 टिप्पर व 3 ट्रैक्टर का फीता काटकर किया शुभारंभ

महासमुंद – पूर्वी भारत जोन में महासमुंद नगर पालिका को 50 हजार से लेकर 01 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर पालिका अंतर्गत स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई, रखरखाव और व्यवस्था को लेकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में नगर पालिका को पहला दर्जा मिलने के बाद आज देर शाम नगर पालिका परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग व सीएमओ टॉमसन रात्रे के नेतृत्व में स्वच्छता सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की ओर से मिशन क्लीन सिटी के तहत पूरे शहर की साफ सफाई करने वाले करीब 25 स्वच्छता दीदियों का सम्मान, पालिका के कर्मचारी व अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद कलेक्टर प्रभात मलिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय गीत के साथ किया गया।

IMG 20240115 185532

इसके बाद सभी अतिथियों ने नगर पालिका को पूर्वी भारत जोन में पहले पायदान पर ले जाने पर सभी स्वच्छता दीदियों का आभार जताया। और इसी तरह से बेहतर साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखते हुए नंबर वन पायदान को बरकरार रखने व शहर के नागरिकों को जागरूक करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजू सिन्हा व पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने नगर पालिका को मिले 20 नए ई रिक्शा, 03 टिप्पर और 03 ट्रैक्टर का फीता काटकर शुभारंभ भी किया।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button