छत्तीसगढ़

28 सितंबर को महासमुंद में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट मार्च नीकला जयेगा , केसी वेणुगोपाल ने ली कांग्रेस जिलाध्यक्षों की वर्चुवल बैठक

महासमुंद। निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने 28 सितंबर को विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट मार्च का आह्वान किया है। 28 सितंबर को कांग्रेस भवन से जिला कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला जाएगा।
इसी तारतम्य में आज रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के जिला नेतृत्व के साथ वर्चुअल बैठक की। कांग्रेस की, ओर से निर्वाचन आयोग की, कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण, मतदाता सूची में बदलाव और चुनावी प्रक्रिया की, पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर कलेक्ट्रेट मार्च का कार्यक्रम घोषित किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, लोकतंत्र में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की, विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस द्वारा निर्वाचन आयोग से जुड़े जिन मुद्दों को उठाया जा रहा है, उन पर व्यापक और स्वतंत्र समीक्षा होनी चाहिए, ताकि मतदाताओं के बीच किसी तरह का संदेह न रहे। श्री यादव ने कहा कि, कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और मतदाता सूची में किए गए बदलावों की, व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की, मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। यह कांग्रेस की, राजनीतिक मांग है और 28 सितंबर का कलेक्ट्रेट मार्च इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। उनका कहना है कि मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि, उसका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित है और किसी भी बदलाव के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि 28 सितंबर को दोपहर 12 बजे कांग्रेसजन महासमुंद स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र होंगे। इसके बाद रैली के रूप में जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च किया जाएगा। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ विधायक, पूर्व विधायक, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की, अपील की।

Related Articles

Back to top button