महासमुंद पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ,महासमुंद के कोमाखान पुलिस ने 11 लाख से अधिक का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की, संयुक्त कार्रवाई में 22.160 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जप्त गांजे की, बाजारू कीमत लगभग 11,08,000 रुपये आंकी गई है।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर ओड़िशा की, ओर से आ रही एक बिना नंबर की, जुपीटर स्कूटी को रोका। तलाशी लेने पर स्कूटी की, सीट, डिक्की और बैग में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी इस गांजे की, खेप को केसिंगा (ओड़िशा) से लाकर दतिया (मध्य प्रदेश) में खपाने की, योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की, पहचान विशाल अहिरवार (18 वर्ष), निवासी- जिगना, जिला दतिया (मध्य प्रदेश) और संदीप अहिरवार (18 वर्ष), निवासी- टूका किलचुवारा, थाना बबीना, जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की, जा रही स्कूटी (कीमत ₹1,15,000) और दो मोबाइल फोन (कीमत ₹3,500) सहित कुल 12,26,500 रुपये की, संपत्ति जप्त की है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की, धारा 20(B),(II),(C) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की, कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



