छत्तीसगढ़

शासकीय भूमि में झोपड़ी बनाकर निवासरत गरीब परिवारों ने बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को भू-स्वामी पट्टा जारी के लिए सौंपा ज्ञापन

महासमुंद। शासकीय भूमि में झोपड़ी बनाकर निवासरत गरीब परिवारों ने बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर उन्हें भू-स्वामी पट्टा जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में लोगों ने बताया कि, वें सब शहर के वार्ड क्रमांक 18, गुडरूपारा तालाब के पास खसरा क्र. 1543 शासकीय जमीन में झोपड़ी बनाकर निवासरत हैं। राज्य शासन की, योजना के तहत कब्जाधारियों का सर्वे कर मालिकाना हक दिया जा रहा है। लगभग 150 परिवार शासकीय जमीन में रहते हैं। पूर्व में भी वर्ष 1984 में सरकार द्वारा कुछ परिवारों को पट्टा दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। कब्जा जमीन होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अतः उन सभी ने विधायक से आग्रह किया है कि, उन सभी को जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया जाए। इस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया है। उन्होंने महासमुंद तहसीलदार को इस मामले का उचित निराकरण के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, वार्ड क्रमांक 18 की, पार्षद माधुरी यदु सहित अन्य उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button