विश्व आदिवासी दिवस पर कोमाखान में होगा भव्य महोत्सव, विधायक द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि ,अखिल भारतीय गोंड़ समाज ने सौंपा आमंत्रण

बागबाहरा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को कोमाखान के उप मंडी प्रांगण में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अखिल भारतीय गोंड़ समाज (18 गढ़, राज-सुअरमार) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंड़ समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक द्वारिकाधीश यादव से सौजन्य भेंट कर उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान समाज के विभिन्न पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल में राज अध्यक्ष देवसिंह ठाकुर, राज उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, महामंत्री कोमल सोम, तूफान दीवान, सर्किल अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, राधेश्याम ठाकुर, अरुण सिंह ठाकुर, सचिव रघुवीर सिंह ठाकुर, सरपंच एडिसन ठाकुर, महिला प्रतिनिधि बसंता ठाकुर, संगीता ठाकुर, रामवती ठाकुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि, 9 अगस्त 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से उप मंडी प्रांगण, कोमाखान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।



