श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने परिवार सहित किया कनेश्वर महादेव का अभिषेक

महासमुंद। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने परिवार सहित ग्राम कनेकेरा स्थित कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की, कामना की।
इससे पूर्व विधायक की धर्मपत्नी प्रिया सिन्हा ने ग्राम बम्हनी स्थित बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पवित्र जल लिया और अन्य श्रद्धालुओं के साथ बम्हनी से कनेकेरा तक पैदल यात्रा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ श्रद्धा एवं भक्ति से पदयात्रा पूरी की।
कनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की, सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की, प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, चुनेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थें।



