छत्तीसगढ़

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, कहा – तिरंगे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

महासमुंद। गुरुवार को नगर पालिका महासमुंद द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विधायक ने यात्रा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाया और देश की, एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भारत माता की, जय, वंदे मातरम् एवं देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की, और हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, सम्मान, त्याग, संघर्ष और वीरता का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं और देशभक्ति समाहित है। तिरंगा यात्रा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराती है, जिन्होंने देश की, आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति की, भावना को और मजबूत करने तथा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव की, भावना जागृत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि, आज आवश्यकता है कि, हम सभी राष्ट्र की, एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करें। युवा पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और महान राष्ट्रनायकों के योगदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता की, भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा नेता अरविंद प्रहरे, मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, हफीज कुरैशी सहित अन्य नेतागण, पार्षद गण, एल्डरमैन, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, आमजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button