विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

महासमुंद। आज विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा दो अलग-अलग स्कूलों में शासन की, महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा एवं शासकीय हाई स्कूल उमरदा में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। मां सरस्वती की, पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम की, शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन की, सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की, शिक्षा में रुकावट को दूर करने वाली एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि, योजना के प्रारंभ होने के बाद से बालिकाओं के हाईस्कूल स्तर पर नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आज अधिक से अधिक बालिकाएं नियमित रूप से विद्यालय पहुंचकर अपनी शिक्षा जारी रख रही हैं। आगे उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है। अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम भी रौशन करना है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, भाजपा शहर मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, ग्रामीण मंडल महामंत्री साजन यादव, जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, बेलसोंडा सरपंच प्रीति त्रिभुवन धीवर, उमरदा सरपंच जयसुधा हेमंत चंद्राकर सहित अन्य नेतागण वाणी तिवारी, भामिनी चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर सहित अन्य उपस्थित थें।


