छत्तीसगढ़

अयोध्या धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को विधायक ने दी शुभकामनाएं

महासमुंद। अयोध्या धाम की, पावन यात्रा पर प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजन के लिए रवाना हो रहे श्रद्धालुओं से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सपत्नीक आत्मीय भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं मंगलमय यात्रा की, बधाई दी। विधायक ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन, सुखद यात्रा एवं सफल दर्शन की, कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से सभी के परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की, प्रार्थना करते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।
विधायक ने कहा कि, अयोध्या धाम केवल एक धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की, आस्था, श्रद्धा और विश्वास का केंद्र है। प्रभु श्रीराम की, पावन नगरी के दर्शन का अवसर प्रत्येक श्रद्धालु के लिए अत्यंत सौभाग्य और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि, अयोध्या धाम की, यात्रा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सेवा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की, प्रेरणा देती है। आगे कहा कि, श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। साथ ही कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की, मोदी की गारंटी को पूरा करने की, दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह (नानू भाई), देवा नायक, शम्मी सलूजा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता पप्पू ठाकुर, शरद मराठा, पीयूष साहू, रामेश्वर पटवा सहित अन्य उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button