छत्तीसगढ़

महासमुंद के अंडर-14 हैंडबॉल खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए रवाना, कृषि-बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने दी शुभकामनाएं

​महासमुंद। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद में अंडर-14 राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान व उत्साहवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष (चेयरमैन) माननीय चंद्रहास चंद्राकर जी ने खिलाड़ियों से विशेष मुलाकात कर उन्हें आगामी स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
​कार्यक्रम के दौरान चयनित खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी साझा की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासित खेल भावना के साथ जिले का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
​इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) बी.एल. देवांगन जी, सहायक संचालक नंद कुमार सिन्हा जी एवं खेल अधिकारी अंजली बरमाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं अतिथियों ने चयनित खिलाड़ियों की, इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की, कामना की।

​शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर मंथन

खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के पश्चात क्षेत्र के गणमान्यजनों तथा जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन सर के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान जिले में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने तथा संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर व गुणवत्तापूर्ण बनाने पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button