छत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में महासमुंद का शानदार प्रदर्शन,महासमुंद ने चार वर्गों में जीता विजेता का खिताब

महासमुंद। संभाग स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कसडोल, जिला बलौदाबाजार में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, रायपुर एवं बलौदाबाजार जिलों की, टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर संभाग में अपना दबदबा कायम किया।प्रतियोगिता में महासमुंद जिले ने 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम, 14 वर्ष बालिका वर्ग में द्वितीय, 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम, 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम, 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम तथा 19 वर्ष बालक वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार महासमुंद जिले की, टीम ने कुल छह वर्गों में से चार वर्गों में फाइनल मुकाबला जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम संभाग स्तर पर गौरवान्वित हुआ। खिलाड़ियों की, इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, प्राचार्य भोरिंग, प्राचार्य बेलसोंडा, प्राचार्य तुस्दा, प्राचार्य सेजेश तुमगांव, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, अंजू प्रजापति, रामेश्वरी दीवान, जगदीश धीवर, खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं खेल शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button