छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया तीन अलग-अलग स्कूलों में किया छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

महासमुंद। बुधवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा तीन अलग-अलग स्कूलों में शासन की, महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शासकीय हाई स्कूल परसदा (ख), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खट्टी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का स्कूल स्टाफ द्वारा स्वागत, अभिनंदन किया गया। मां सरस्वती की, पूजा, अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की, जा रही हैं। सरस्वती साइकिल योजना भी ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों की, छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है और उनकी शिक्षा निरंतर जारी रखने में सहायता प्राप्त होती है।
उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि, बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना समाज की, सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी को उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देना है। अपने माता-पिता के साथ अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम भी रौशन करना है। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री डॉ माखन सिन्हा, साजन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री लच्छन ध्रुव, जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, ग्राम परसदा (ख) सरपंच मिथलेश सिन्हा, ग्राम खट्टी सरपंच अनिता मोती मेहरा, हरेंद्र साहू सोसायटी अध्यक्ष, तुलाराम साहू, यादराम साहू, टीकम देवांगन संयोजक, रमेश शर्मा शक्ति केंद्र प्रभारी खट्टी, मनसाराम साहू ग्राम प्रमुख परसदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम बाघ, उपाध्यक्ष राजू साहू, श्रीकांत शर्मा मीडिया प्रभारी, संतोष सिन्हा, महेश जोशी सहित स्कूल स्टाफ, छात्र छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button