छत्तीसगढ़

सरस्वती साइकिल योजना के तहत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्राओं को वितरित की निःशुल्क साइकिल

महासमुंद। गुरुवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने क्षेत्र के तीन स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल प्रदान किया। विधायक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा एवं शासकीय हाई स्कूल खट्टा के छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की, शुभकामनाएं दीं तथा मन लगाकर शिक्षा ग्रहण कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। शिक्षा ही उनके सशक्त भविष्य की, सबसे मजबूत नींव है। प्रदेश सरकार छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरस्वती साइकिल योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सार्थक पहल है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की, छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि, पहले कई छात्राओं को विद्यालय की, दूरी तय करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिसके कारण उनकी नियमित शिक्षा भी प्रभावित होती थी। शासन की, इस योजना से छात्राओं को न केवल आवागमन की, सुविधा मिल रही है, बल्कि उनके समय की, बचत भी हो रही है और वे अधिक उत्साह एवं नियमितता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। हर वर्ग के हितों के लिए कार्य कर रही सरकार
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, हमारी सरकार का उद्देश्य है कि, समाज का प्रत्येक बच्चा, विशेषकर बेटियां, शिक्षा की, मुख्यधारा से जुड़कर अपने सपनों को साकार करें। सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की, जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं से किया आह्वान
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि, वे पूरी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन करें, अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करें और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि, आज के छात्र छात्राएं ही कल के सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की, आधारशिला हैं। यह रहे उपस्थित
जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, नगर पंचायत तुमगांव उपाध्यक्ष सावित्री निर्मलकर, एल्डरमैन चैनू साहू, डोमार पटेल, विष्णु धीवर, जनपद सदस्य धनेश गायकवाड़, रामस्वरूप दीवान, धर्मेंद्र यादव, पोषण निर्मलकर, नारायण साहू, गिरजा दास महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, भुनेश्वर साहू, उत्तम निर्मलकर, केशधर दीवान, राकेश धीवर सहित स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button