गुरु बालकदास जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक, श्रद्धापूर्वक किया नमन

महासमुंद। ग्राम गुड़ेलाभाठा में शुक्रवार को गुरु बालकदास जी के जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शामिल होकर गुरु बालकदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विधायक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके महान व्यक्तित्व, विचारों और समाज सुधार के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, भाजपा नेतागण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, गुरु बालकदास जी का जीवन समाज में समानता, भाईचारे, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुरु बालकदास जी ने अंग्रेजों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचार और भुखमरी के विरुद्ध न केवल संघर्ष किया, बल्कि समाज को संगठित करने का भी प्रयास किया। उन्होंने शिक्षा का अलख जगाने, सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और अंग्रेजों की, दमनकारी नीतियों का विरोध करने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आगे कहा कि, महापुरुषों के विचार और आदर्श केवल स्मरण करने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। गुरु बालकदास जी ने समाज को जागरूकता, एकता और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, समरस और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महापुरुषों के जीवन से युवाओं को लेना चाहिए प्रेरणा
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, समाज के विकास में शिक्षा की, महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से आपसी भेदभाव को भुलाकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकारी ग्राम गुड़ेलाभाठा अध्यक्ष हीरासिंह कुर्रे, संरक्षक गुरु कुंजन दास मारकंडे, उपाध्यक्ष टीकेश्वर बंजारे, कोषाध्यक्ष बीर सिंग जोगी, सचिव तोमेश कुर्रे, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री निर्भय नायक, कमल कौशिक मंडल महामंत्री, दिनेश्वर साहू सरपंच संघ अध्यक्ष, मुनगासेर सरपंच रितु निषाद, सोसाइटी अध्यक्ष छबिंद्र पटेल, देवेन्द्र राय, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ताराचंद पटेल, टीकम पटेल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहित राजा अग्रवाल, वीर सिंग निषाद, गोपाल रौतिया, सतीश मारकंडे, टिकेश्वर बंजारे, बसंत जोगी, संतराम जोगी, पुनीत राम कुर्रे, विद्याचरण, हरिचंद, रमेश मारकंडे, मुकेश बंजारे, हीराधर नवरंगे, बसंत जोगी, राहुल कुर्रे सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें।



