छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महासमुंद के झलप में नाली जाम की समस्या का त्वरित समाधान, PMGSY विभाग ने जेसीबी से हटवाई फंसी ट्रक और रुकावट, सड़क निर्माण का भेजा गया है प्रस्ताव

​महासमुंद। महासमुंद के झलप क्षेत्र में जल निकासी बाधित होने और नाली जाम होने की शिकायत पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप की उपस्थिति में जेसीबी की मदद से नाली में जमा कचरे व अवरोधों को हटाया गया, जिससे जलभराव से स्थानीय लोगों को तुरंत राहत मिली। साथ ही रोड में फंसे ट्रक को बाहर करवाकर आवागम दुरुस्त किया गया है। ​कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने छिलपावन चौक के आसपास के दुकानदारों और व्यवसायियों से संवाद कर नाली में कचरा न फेंकने की अपील की। स्थानीय व्यापारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए भविष्य में नाली को साफ रखने और कचरा न डालने की सहमति दी। मौके पर मौजूद नागरिकों द्वारा खराब सड़कों की समस्या उठाए जाने पर पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि, क्षेत्र में सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद आवश्यक बजट स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय नागरिकों और व्यवसायियों ने संतोष व्यक्त करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

Related Articles

Back to top button