छत्तीसगढ़

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम लोहारगांव में किया ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात, सुनी समस्याएं

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रविवार को ग्राम लोहारगांव में ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने ग्रामीणों की, समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए शिशु किट एवं नवविवाहित बहनों को उपहार प्रदान किया गया।
भेंट-मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि, जनता की, सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। शासन की, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की, विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा विकास कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की, अपील की। ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक को पाकर प्रसन्नता व्यक्त की, और क्षेत्र की, समस्याओं को सीधे उनके समक्ष रखने का अवसर मिलने पर आभार जताया। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि, क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनता के विश्वास पर सदैव खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। गांवों के विकास के लिए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में क्षेत्र के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नैन पटेल, जनपद सदस्य हुमन दीवान, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, राजेंद्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button