छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, शानदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में 167 बटालियन को 55-40 से दी मात, सुभाष मंडल ने अकेले बनाए 37 अंक

महासमुन्द- केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) द्वारा इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 से 26 अगस्त तक झारग्राम, पश्चिम बंगाल में किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल ने 184 बटालियन सीआरपीएफ की, टीम से भागीदारी किया। 184 बटालियन सीआरपीएफ की, टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने लीग मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया और इसके बाद सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले में दमदार जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप सेंटर दुर्गापुर की, टीम के साथ खेला गया। 184 बटालियन के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दुर्गापुर की, टीम को 30-25 के अंतर से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला 167 बटालियन के साथ हुआ। रोमांचक मुकाबले में 184 बटालियन की, टीम ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आक्रामक खेल का परिचय देते हुए 55-40 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही 184 बटालियन प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

*महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी*

184 बटालियन की, इस ऐतिहासिक जीत में महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अकेले 37 अंक अर्जित कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए सुभाष मंडल को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ एवं बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सुभाष मंडल के शानदार प्रदर्शन और 184 बटालियन की, टीम की,  इस उपलब्धि से बटालियन में खुशी का माहौल है। टीम की, मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल भावना ने प्रतियोगिता में 184 बटालियन को गौरव दिलाया।

*अब हरियाणा में ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट की तैयारी*

184 बटालियन की, टीम अब हरियाणा के पिंजौर ग्रुप सेंटर में 15 से 20 सितंबर तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वर्तमान में 184 बटालियन के अंतर्गत 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं। टीम का लक्ष्य आगामी ऑल इंडिया सेक्टर टूर्नामेंट में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 184 बटालियन का नाम रोशन करना है। ऑल इंड़िया सेक्टर टूर्नामेन्ट में चयनीत होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, श्रेया घोष, दिव्या रंगारी, योजना, सौम्या, तारिनी साहू, राइमा दास, खेल संघो एवं खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button