राज्य स्तरीय रग्बी चैंपियनशिप में बालिका टीम ने स्वर्ण पदक तथा बालक टीम ने रजत पदक जीता

महासमुंद । 26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कसडोल जिला बलौदा बाजार में 09 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया हैं, जिसमें महासमुंद जिले के खिलाड़ी रायपुर संभाग के दल से फेंसिंग बालक एवं बालिका 17 , 19 वर्ष, गतका 17 एवं 19 वर्ष बालक एवं बालिका तथा रग्बी 19 वर्ष बालक एवं बालिका की टीम शामिल हुई।रायपुर संभाग की, 19 वर्ष बालक टीम ने सरगुजा को 29-0 से हराया एवं बालिका टीम ने सरगुजा को 25-5 से हराया। दोनों टीम ने अपने अच्छे प्रदर्शन से फ़ाइनल में स्थान बनाया। रायपुर संभाग की, बालिका रग्बी टीम ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे एवं बालक टीम ने रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। राज्य दल के साथ महासमुंद जिले से बालक रग्बी प्रशिक्षक में व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई एवं बालिका में अंजु प्रजापति, गतका में रोशनी ध्रुव, जगदीश धीवर शामिल हुए। जिले से दी न्यू होलीफेथ स्कूल महासमुंद, पब्लिक स्कूल तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय तुशदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी व आदर्श विद्यालय महासमुंद के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया जिसमें फेंसिंग प्रतियोगिता में द न्यू होलीफेथ स्कूल, महासमुंद से महिका बंजारे, गुरलीन कौर, करण कीर्तनिया, आयुष नायक रग्बी प्रतियोगिता में पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, तुमगांव से अजय प्रकाश साहू, असवन मिरी, कुणाल जांगड़े, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, महासमुंद से धनेश्वर, रूपेश कुमार ध्रुव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुसदा, महासमुंद से लुमेश पटेल, वेदिका ध्रुव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलसोंडा से नंदनी निषाद, निशा ध्रुव, शिवानी बघेल, सुहाना धीवर, लिशा साहू गतका प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुष्दा से याचना यादव, कौशिल्या निषाद, तान्या यादव, योगेश्वर साहू, धीरेन्द्र प्रताप ढ़ीढ़ी, देव कुमार पांडेय, मिडिल स्कूल तुष्दा से वर्षा यादव शामिल हुए। राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर जिले के सभी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, प्राचार्य भोरिंग जीवन लाल साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रियंका लवेश ढ़ीढ़ी, पोखन ढ़ीढ़ी, पब्लिक स्कूल तुमगांव प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, प्राचार्य शा उ मा वि तुसदा महेंद्र सिंह मरकाम, व्यायाम शिक्षक अंजु प्रजापति, इंद्राणी भास्कर, अभिषेक नेहरू, सेवन साहू, निवेश मन्नाडे, ममता धीवर, लिशांशु साहू, हितेश ध्रुव, जगदीश धीवर ने बधाई दीं।



