17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में होंगे विविध आयोजन, तैयारियों की हुई समीक्षा, जनभागीदारी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को भव्य और व्यापक स्वरूप दें – प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल

महासमुंद । छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की, तैयारियों की, विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले एक माह के इस अभियान को शासन, प्रशासन और जनभागीदारी के समन्वित प्रयासों से भव्य, व्यापक और प्रभावी स्वरूप के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।
प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा, नेतृत्व एवं समर्पण की, यात्रा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, अभियान की, तिथिवार कार्ययोजना के अनुरूप सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएं तथा प्रत्येक विभाग अपने दायित्वों का बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करे।
उन्होंने कहा कि, अभियान का आयोजन जिला मुख्यालय सहित जनपद पंचायत, तहसील, नगर पंचायत, प्रमुख कस्बों एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रूप से आयोजित किए जाएं। अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, स्व-सहायता समूहों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के सभी वर्गों की, सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की, जाए। प्रभारी मंत्री श्री बघेल ने कहा कि, केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को ‘सेवा की, कहानी’ के रूप में संकलित कर आमजन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि, योजनाओं से लोगों के जीवन में आए वास्तविक परिवर्तन की, प्रेरक कहानियां अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद ने बैठक में बताया कि, जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की, आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकों का आयोजन किया जा चुका है तथा दिन एवं तिथिवार कार्यक्रमों की, विस्तृत रूपरेखा तैयार की, जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा अभियान के सफल संचालन के लिए सभी विभागों में नोडल अधिकारी की, नियुक्ति की, गई है एवं समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की, जा रही हैं। बैठक में जिला स्काउट एवं गाइड संघ के अध्यक्ष ऐतराम साहू, वनमंडलाधिकारी श्रीनिवास एन.टी. सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
17 सितंबर की, शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ
‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ 17 सितंबर की, शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। इसके माध्यम से आम नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की, जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों की, सहभागिता के साथ जिले के प्रमुख जन आस्था, धार्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, विरासत एवं सार्वजनिक महत्व के स्थलों पर भी विशेष गतिविधियां आयोजित करने की, व्यवस्था सुनिश्चित की, जाएगी।
‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगी नई पीढ़ी की, विकसित भारत की, कल्पना
17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक शासकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ पहल के तहत विकसित भारत की, संकल्पना तथा 25 वर्षों की, सेवा यात्रा पर आधारित ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की, जाएंगी। बच्चों की, रचनात्मक कल्पनाओं को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
’नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ से पहुंचेगी जनकल्याण और बदलाव की, कहानी
अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों एवं अन्य जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा कार्यों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को सरल एवं प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
‘आंगन मिलन सेवा’ में माताओं और बच्चों की, होगी सहभागिता
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित किया जाएगा। इसमें माताओं एवं बच्चों की, सहभागिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण तथा महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित योजनाओं की, जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।
’सेवा की, कहानी’ में सामने आएंगी हितग्राहियों की, सफलता की, प्रेरक गाथाएं’
अभियान के दौरान शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन को ‘सेवा की, कहानी’ के रूप में संकलित किया जाएगा। हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों और सफलता की, प्रेरक कहानियों को विभिन्न माध्यमों से आमजन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पात्र नागरिक भी योजनाओं की, जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित हों।
’सेवा ज्योति यात्रा’ से मजबूत होगा विकसित भारत का सामूहिक संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की, जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित विभिन्न जनभागीदारी यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से गांव से लेकर जिला स्तर तक नागरिकों की, व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की, जाएगी।
‘सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ेंगे नागरिक सेवा कार्यों से
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं को विभिन्न सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। नदी एवं घाटों की, स्वच्छता सहित अन्य जनहितैषी गतिविधियों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों की, सहभागिता सुनिश्चित की, जाएगी।
’सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगी योजनाओं की, पहुंच
‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ के तहत विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के माध्यम से पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की, जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
अभियान के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा, जल जन सेवा संकल्प, रंगोली राष्ट्र/भारत मंडल, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट जैसी विविध गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जिले में व्यापक जनभागीदारी और जन आंदोलन का स्वरूप देने की, तैयारी की, जा रही है।



