छत्तीसगढ़

ग्राम परसदा में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, लोहरडीह की टीम रही विजेता

ग्राम परसदा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की, विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि कार्यक्रम की, अध्यक्षता उप सरपंच वीरेन चंद्राकर ने की। इस अवसर पर ग्राम परसदा के सरपंच पीताम्बर ध्रुव, अयोजन समिति अध्यक्ष कैलाश निषाद जी रमेशदेवदास पंच कल्लू यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, युवा एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि राहुल चंद्राकर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने तथा अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबलों के बाद लोहरडीह की, टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नरतोरी की, टीम द्वितीय, परसदा की, टीम तृतीय तथा सुकबॉय की, टीम चतुर्थ स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लोहरडीह की, विजेता टीम को विशेष रूप से बधाई देते हुए राहुल चंद्राकर ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की, शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि, युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल स्वस्थ शरीर के साथ नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं सभी सहयोगियों को भी बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button