बागबाहरा के राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी तोरण यादव को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेदी बधाई व आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं

महासमुंद । बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का अभ्यास करने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ी तोरण यादव पिता नेतराम यादव का चयन नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ हैं। तोरण यादव का चयन तीरंदाजी खेल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने एवं इंटर साईं राष्ट्रीय चैंपियनशिप कोलकाता में स्वर्ण पदक जीतने, नेशनल स्कूल गेम्स गुजरात में कांस्य पदक, नेशनल स्कूल गेम्स 2025 झारखंड में रजत पदक एवं सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप ईटानगर अरुणाचल प्रदेश नवंबर 2025 में कांस्य पदक जीतने के आधार पर हाई परफॉर्मेंस सेंटर सोनीपत हरियाणा के लिए हुआ हैं। मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग डॉ. वर्णिका शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में तोरण यादव को बधाई एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संदीप दीवान अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला महासमुंद, डॉ. वाणी तिवारी सदस्य बाल कल्याण समिति जिला महासमुंद, सुनीता साहू सदस्य बाल कल्याण समिति जिला महासमुंद, देवनारायण सिन्हा सदस्य बाल कल्याण समिति जिला महासमुंद बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर, एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू उपस्थित रहे। भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, रंजीत छाबड़ा, मुकेश बेगड़, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, बॉल आश्रम बिहाझर छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त किया है।


