डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस पर नई सौगात: बसना में ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर का होगा भव्य शुभारंभ,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल करेंगे ‘संबल’ चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन

बसना। सेवा और संवेदना को समर्पित अग्रणी स्वास्थ्य संस्थान ‘अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ द्वारा अंचल के बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य विकास के लिए एक अनुकरणीय और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के इलाज और पुनर्वसन के लिए “संबल” चाइल्ड न्यूरो डेवलपमेंट, रिहैबिलिटेशन एंड फिजियोथेरेपी सेंटर का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल होंगे। वही समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान (कैबिनेट मंत्री दर्जा), अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा (राज्यमंत्री दर्जा), बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर (राज्यमंत्री दर्जा), शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक (राज्यमंत्री दर्जा) तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी की, गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही केंद्र सरकार के उपक्रमों के स्वतंत्र निदेशक शंकर अग्रवाल (BEML), जगन्नाथ पाणीग्राही (ब्रीथवेट बर्न जेसप) एवं पूनम चंद्राकर (NLC) भी शिरकत करेंगे। इनके अलावा औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला (राज्यमंत्री दर्जा), रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे. पी. शर्मा (राज्यमंत्री दर्जा), पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला प्रभारी जयंती पटेल, पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू, राज्य महिला आयोग की, सदस्य सरला कोसरिया एवं बसना के पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल, बाल रिहैबिलिटेशन विशेषज्ञ डॉ. जयश्री त्रिवेदी तथा एनएच एमएमआई रायपुर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एम. पाढ़ी भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे यह गरिमामय शुभारंभ समारोह 26 सितंबर 2026 को सायंकाल 5:00 बजे से पुरानी अशोक आयल मिल, जगदीशपुर रोड, बसना (छ.ग.) स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के संयोजक अग्रवाल नर्सिंग होम के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं डायरेक्टर डॉ. रीता अग्रवाल हैं। ‘संबल’ सेंटर की, स्थापना बच्चों की न्यूरोलॉजिकल, शारीरिक और विकासात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर की, गई है। यह केंद्र मुख्य रूप से निम्नलिखित सेवाओं के लिए समर्पित रहेगा:
1) अर्ली इंटरवेंशन एवं व्यक्तिगत देखभाल: बच्चों में शुरुआती अवस्था में ही न्यूरोलॉजिकल और विकासात्मक समस्याओं की, पहचान कर मल्टीडिसिप्लिनरी रिहैबिलिटेशन के जरिए इलाज किया जाएगा। बच्चों की, व्यावहारिक, सामाजिक, संचार, मोटर और सीखने से जुड़ी चुनौतियों का विस्तृत मूल्यांकन कर व्यक्तिगत सहायता योजना तैयार की, जाएगी।
2) आधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी: सेंटर में अत्याधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी और उन्नत रिहैबिलिटेशन उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जो बच्चों व विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों की, शारीरिक क्षमता, संतुलन और गतिशीलता को संवारने में मददगार साबित होंगे।
3) सशक्तिकरण एवं समग्र विकास: इस पहल का उद्देश्य केवल शारीरिक व्याधियों का इलाज करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे की, अंतर्निहित क्षमताओं को निखारकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके परिजनों को संबल प्रदान करना है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार ने अंचल के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों और सर्वसमाज से इस गरिमामयी शुभारंभ समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भावपूर्ण आग्रह किया है।



