छत्तीसगढ़

संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए महासमुंद के कांग्रेसजनसंगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर हुआ मंथन

महासमुंद। संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद जिले के कांग्रेसजन शामिल हुए। शिविर में संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की, भूमिका को सशक्त करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की, मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की, सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान पार्टी संगठन को बूथ और जमीनी स्तर तक अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।
शिविर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, चरणदास महंत, खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, सरायपाली विधायक चातुरी नंद तथा पूर्व विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उन्हें प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रशिक्षण शिविर में महासमुंद जिले से विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने भाग लिया। इनमें गुरमीत चावला, अन्नू चंद्राकर, खिलावन साहू, देवनाथ साहू, लखबीर छाबड़ा, खेमराज सिन्हा, करण सिंह दीवान, विजय साहू, मधुसूदन साहू, कमल किशोर अग्रवाल, घसिया सिदार, तेजराम पटेल एवं तन्मय पांडा शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button