छत्तीसगढ़

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

बसना। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जीवन दीप समिति की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अस्पताल की, व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं की, गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की, बारीकी से समीक्षा की। बैठक में शामिल होकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अस्पताल प्रबंधन एवं समिति के सदस्यों से एक-एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने परिसर की सफाई व्यवस्था, दवाइयों की, पर्याप्त उपलब्धता, आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों के रखरखाव तथा डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की, उपस्थिति का गहराई से जायजा लिया।समीक्षा के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने स्वास्थ्य सेवाओं की, गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देशों पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार मिलना चाहिए, साथ ही आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि शासन की, सभी स्वास्थ्य योजनाओं, निःशुल्क दवाओं और पैथोलॉजी जांच का लाभ आम जनता तक बिना किसी रुकावट के पहुँचे। अस्पताल परिसर की, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि, एक स्वच्छ वातावरण मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है।
बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समिति के माध्यम से अस्पताल के विकास, नए चिकित्सीय संसाधनों की क्रय-प्रक्रिया और आवश्यक मरम्मत कार्यों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि, बसना क्षेत्र की, जनता को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए फंड या संसाधनों की, कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष बसना शीत गुप्ता,SDM बसना हरिशंकर पैकरा,CEO बसना पीयूष सिंह ठाकुर,BMO बसना नारायण साहू,सभापति जनपद पंचायत बसना मधु खुंटे,सभापति जनपद पंचायत बसना प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि गिरधारी डड़सेना, जिला मीडिया प्रभारी आर्थिक प्रकोष्ठ विजय पटेल,विद्युत विभाग देवेश सिंह,PHE विभाग महेंद्र ध्रुव, नोडल राजेंद्र पटेल,मीडिया प्रभारी भाजपा सुखदेव दास वैष्णव,BPM ब्लॉक बसना ढोलचंद नायक,प्रेम खूंटे,OT टेक्निशन गुड्डू बेहरा सहित जीवन दीप समिति के नामांकित सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button