छत्तीसगढ़

महासमुंद में बारिश से बिगड़े हालात, बम्हनी में शराब दुकान पानी से घिरी, दो सुरक्षाकर्मी फंसे, रेस्क्यू के लिए पहुंची नगर सेना की टीम

महासमुंद। जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश और गंगरेल बांध से महानदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने की, स्थिति बनी हुई है। महानदी से जुड़े नदी-नाले भी उफान पर बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने महानदी किनारे स्थित 18 गांवों में अलर्ट जारी किया है। बारिश और बढ़ते जलस्तर का असर महासमुंद के ग्राम बम्हनी में भी देखने को मिला, जहां शासकीय शराब दुकान चारों ओर से पानी से घिर गई। दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी भी पानी के बीच फंस गए।
फंसे सुरक्षाकर्मियों की, पहचान छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टण्डन के रूप में बताई गई है। दोनों ने वीडियो जारी कर अपने फंसे होने की जानकारी दी। वीडियो में दोनों सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित बताया है। सुरक्षाकर्मियों के पानी में फंसे होने की, सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। जानकारी मिलते ही नगर सेना की रेस्क्यू टीम बम्हनी के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर बचाव कार्रवाई शुरू की। फिलहाल जानकारी के अनुसार दोनों सुरक्षाकर्मियों ने वीडियो के माध्यम से खुद को सुरक्षित बताया है। रेस्क्यू कार्रवाई की, स्थिति पर स्थानीय प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।

महानदी किनारे 18 गांवों में अलर्ट

गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने और महानदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन ने नदी किनारे के 18 गांवों में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को नदी और नदी से जुड़े जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
धमतरी स्थित गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खोले जाने और बड़ी मात्रा में पानी महानदी में छोड़े जाने की, जानकारी सामने आई है, जिसके बाद निचले इलाकों में प्रशासन की, निगरानी बढ़ाई गई है।

बारिश को लेकर प्रशासन की अपील

बढ़ते जलस्तर और लगातार बारिश को देखते हुए लोगों से नदी, नाले और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से नहीं जाने की, अपील की गई है। प्रशासन संभावित परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए टीमों को सक्रिय किया जा रहा है। फिलहाल बम्हनी में फंसे दोनों सुरक्षाकर्मियों ने स्वयं को सुरक्षित बताया है। नगर सेना की, टीम के पहुंचने के बाद उनकी सुरक्षित निकासी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button