छत्तीसगढ़

राशनकार्ड की दिक्कतें होंगी दूर, सेवा सेतु कैंप में मिलेगा योजनाओं का लाभ और समाधान

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग की, जनकल्याणकारी योजनाओं की, जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने जिले में 28 से 30 सितंबर 2026 तक विकासखंड एवं जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन संबंधित विकासखण्डों के जनपद पंचायतों में किया जाएगा। जिसके लिए संबंधित विकासखण्ड के खाद्य निरीक्षक नोडल अधिकारी होंगे। विकासखण्ड स्तरीय सेवा सेतु कैम्प का आयोजन 28 सितंबर को विकासखंड महासमुंद एवं बागबाहरा में, 29 सितंबर को विकासखंड पिथौरा एवं बसना में तथा 30 सितम्बर को विकासखण्ड सरायपाली में होगा। इसी तरह 30 सितम्बर को ही जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप का आयोजन कार्यालय कलेक्टर परिसर, महासमुंद में किया जाएगा। जिला स्तरीय शिविर के लिए सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सेवा सेतु कैंप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य योजना से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की, जानकारी हितग्राहियों एवं आम नागरिकों को दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर, वीडियो क्लिप सहित अन्य प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की, जाएगी। शिविर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड, राशनकार्ड में पात्रता तथा शिकायत निवारण प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी।
कैंप के दौरान राशनकार्ड में पंजीकृत सदस्यों के ई-केवायसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सीडिंग से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत नए राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की, प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी नागरिकों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री जैसे चावल, चना, नमक, शक्कर एवं गुड़ के सैंपल भी शिविर में प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि हितग्राहियों को वितरित सामग्री एवं योजना की, प्रक्रिया के संबंध में प्रत्यक्ष जानकारी मिल सके।
शिविर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशनकार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए भारत सरकार के “अन्न सहायता” पोर्टल, विभागीय कॉल सेंटर नंबर 18002333663, सीएम हेल्पलाइन तथा जिला शिकायत निवारण अधिकारी के संपर्क नंबर की, जानकारी भी प्रदर्शित की, जाएगी। खाद्य विभाग ने आम नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की, है कि, वे निर्धारित तिथियों में अपने नजदीकी सेवा सेतु कैंप में पहुंचकर खाद्य योजनाओं की, जानकारी प्राप्त करें और उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाएं।

Related Articles

Back to top button