छत्तीसगढ़

महासमुंद में इस वर्ष 202 केंद्रों में होगी समर्थन मूल्य में किसानों से धान की खरीदी, किसानों से नहीं ली जाएगी हमाली की राशि, शिकायतों पर होगी जांच: रामदुलारी सीताराम सिन्हा

महासमुंद। प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की, खरीदी शुरू होने जा रही है। इसे लेकर महासमुंद जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी धान खरीदी को लेकर जिला पंचायत सभा कक्ष में सहकारिता विभाग की, सभापति व अध्यक्ष रामदुलारी सीताराम सिन्हा ने जिलेभर के समिति प्रबंधकों, जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजरों, नोडल और अधिकारियों की, समीक्षा बैठक ली।
बैठक में खरीफ वर्ष 2025-26 की, खामियों को ध्यान में रखते हुए आगामी खरीफ सीजन 2026-27 की, तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान धान खरीदी में शासन की, नीतियों का पालन करते हुए किसानों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए।

*किसानों से हमाली की राशि लेने की शिकायत पर सख्त हिदायत*

बैठक में पूर्व वर्ष में किसानों से समितियों में हमाली का पैसा लेने की, शिकायत पर सख्त हिदायत देते हुए किसानों से हमाली की, राशि नहीं लेने की समझाइश दी गई। साथ ही पूर्व वर्ष में राशि लेने की, शिकायत को ध्यान में रखते हुए सभी ब्रांच मैनेजरों को जांच के निर्देश दिए गए।

*फटे पुराने बारदाने और धान उठाव में देरी से समितियों को नुकसान*

इसके साथ ही समितियों द्वारा धान का उठाव करने वाले मिलरों के द्वारा फटे पुराने बारदाने जमा करने और धान उठाव में देरी होने से समितियों को नुकसान होने की, शिकायत की, गई। वहीं 1 प्रतिशत तक की, नमी सुखत मांग करने की, मांग भी रखी गई। इस पर समितियों की, मांग को जायज बताते हुए उसे प्रस्ताव में लेकर संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।

*159 समितियों के 202 केंद्रों में होगी धान खरीदी*

वहीं सहकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर द्वारिका नाथ क्रान्त ने बताया कि, इस वर्ष शासन ने जिले में किसानों को सुविधा देने के लिए समितियां और उपार्जन केंद्र बढ़ाए हैं। इस वर्ष 159 समितियों के 202 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान की, खरीदी की, जाएगी। जिसकी तैयारियों की, समीक्षा कलेक्टर के निर्देश पर लगातार की, जा रही है।

Related Articles

Back to top button