बागबाहरा में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का विधिवत भूमिपूजन, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की पूजा-अर्चना

महासमुंद। शनिवार को बागबाहरा में 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के भूमिपूजन कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा आयोजन की, सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में धर्म, संस्कृति और भारतीय परंपराओं के प्रति आस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि, गायत्री परिवार द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरण, नैतिक मूल्यों और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इस दौरान गायत्री परिवार के सम्मानित सदस्य गण सहित पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अलका चंद्राकर, बागबाहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रुपेश साहू, जनपद सदस्य एवन साहू सहित अन्य उपस्थित थें।



