महासमुंद विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक सिन्हा ने कई कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

महासमुंद। क्षेत्र के विकास को गति देने और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरोंडाबाजार में रविवार को आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की, सुख, समृद्धि और शांति की, कामना की गई। इसके पश्चात् विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें सीसी रोड, मिनी हाई मास्क लाइट बरोंडाबाजार एवं परसट्ठी, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इसी प्रकार शेड, सीसी रोड, मुक्तिधाम प्रतीक्षालय परसट्ठी, देवगुड़ी, कृषक मजदूर भवन, पानी टैंकर का लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र की, जनता की, आवश्यकताओं और मांगों के अनुरूप विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने तथा उन्हें समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। यह रहे उपस्थित
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल महामंत्री साजन यादव, डॉ माखन सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप घोष, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, जनपद सदस्य संतोष साहू, निधि लोकेश चंद्राकर, सरपंच लेखराज साहू, उप सरपंच विजय साहू, नामदेव साहू सोसायटी अध्यक्ष, त्रिभुवन धीवर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, रूपा ध्रुव सरपंच बम्हनी, महेंद्र साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष, प्रेम साहू मंत्री ग्रामीण मंडल, शुभम बाघ अध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल, रामेश्वर पटवा, पंच गण लता देवांगन, रूखमणि यादव, संतराम साहू, गुलशन, देवा चक्रधारी, किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।



