छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

माता की भक्ति से सराबोर हुआ महासमुंद का हाई स्कूल मैदान, दुकालु राम यादव की जसजीत गानों ने बाँधा समां

शरद पूर्णिमा के अवसर पर हो रहा माता जगराता का आयोजन, देवी जसगीतों की सुंदर प्रस्तुति

बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति महासमुंद के द्वारा आज शरद पूर्णिमा के अवसर पर माता जगराता का आयोजन किया जा रहा है। शहर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित माता जगराता में जसगीत सम्राट दुकालु राम यादव का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भागवत कथा वाचक पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज बुलंद शहर उत्तर प्रदेश मौजूद है। पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शरद पूर्णिमा की पौराणिक कथाओं से अवगत कराया।

IMG 20221010 001348

उन्होंने बताया की शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरूड़ पर बैठकर पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं। मां लक्ष्मी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा को ही चांदनी छटा में भगवान श्रीकृष्ण ने अपना रास रचाया था। उन्होंने बताया की, शरद पूर्णिमा को आश्विन पूर्णिमा, कोजगारी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत के नाम से भी जानते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इसे अमृत काल भी कहा जाता है। इस दिन महालक्ष्मी का जन्म हुआ था। मां लक्ष्मी समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुई थीं। इसलिए माता की कृपा आज के दिन विशेष रहती है। पंडित हिमांशु कृष्ण भारद्वाज के उद्बोधन के बाद भगवान श्री गणेश की आरती के साथ माता जगराता की शुरूआत हुई।

IMG 20221010 003331

गणेश वंदना के बाद मोर गाँव के शीतला दाई तोला बंदव वो गाने से दुकालु यादव ने कार्यक्रम की शुरूआत की। दुकालु राम यादव की एंट्री से पुरा कार्यक्रम स्थल झूम उठा। जिसके बाद एक के बाद एक अम्बे मैया तोर आरती, जगजननी मैया वो कौन पाहि तोर पार, जय बिलाई दाई वो बिंदेश्वरी, लाली लाली तोर माथे के बिंदिया जैसे एक से बढ़कर एक जसजीत की प्रस्तुति दुकालु राम यादव के द्वारा दी गई।

IMG 20221010 004740

खेलत हे दुलरवा रनबन रनबन, आमा पान के पतरी करेला पान के दोना वो, मैया तोर भुवन म, कोनो नरियर मांगत हे जैसे गाने की प्रस्तुति से पूरा कार्यक्रम स्थल माता के भक्ति में झूम उठा। दुकालु यादव के कार्यक्रम को देखने एक बड़ा जन सैलाब हाई स्कूल मैदान में दिखाई दे रहा है। पूरा मैदान भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।

IMG 20221010 001447

कार्यक्रम में आयोजक पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, भाऊराम साहू, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व अध्यक्ष क्रेडा पुरंदर मिश्रा सहित बीजेपी के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में लोग हाई स्कूल मैदान में देर रात तक मौजूद है। खबर लिखे जाने तक भक्ति का यह सैलाब जारी है…

IMG 20221010 011749

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button