छिन्दौली में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए

बागबाहरा। ग्राम छिन्दौली में दिव्य प्रकाश नवयुवक समिति के तत्वावधान में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण सिंह दीवान सहित सरपंच देवकी साहू, सीताराम ठाकुर, केशव साहू, इंदल मांझी, महेंद्र साहू, पूनम मानिकपुरी, किशोर सोनवानी, मायाराम देवदास, नकुल निषाद, लक्ष्मी यादव, स्वरूप प्रधान एवं टीकू साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं एवं आसपास के गांवों से पहुंचे दर्शकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, ग्रामीण अंचलों में आयोजित ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं की, प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।
विधायक श्री यादव ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि, ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की, कामना की तथा आयोजन की, सफलता के लिए समिति के सदस्यों को बधाई दी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना रहा।



