विधायक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवन का भी लिया जायजा

महासमुंद। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की, जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों के उपचार की, स्थिति की, जानकारी ली।
विधायक ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की, प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं आम नागरिकों की, मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल हैं। जिला अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि, अस्पताल की, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा निर्माणाधीन भवन का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराया जाए, ताकि भविष्य में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, भाजपा नेतागण संदीप घोष, राजू चंद्राकर, शरद मराठा, आकाश पांडे, दिनेश रूपरेला, अमित साहू, अभिषेक पांडे सहित अन्य उपस्थित थें।



