छत्तीसगढ़

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जनजागरण अभियान तेज, ग्राम पतई में मंडलस्तरीय जनचौपाल आयोजित

पटेवा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पटेवा-झलप-सिरपुर के अंतर्गत पटेवा मंडल के ग्राम पतई में दिनांक 14 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत मंडलस्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की, रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की, सुरक्षा के प्रति आम जनता को जागरूक करना रहा। सभा में वक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की, भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की, मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा द्वारा कथित वोट चोरी के माध्यम से सत्ता हासिल की, गई है। उन्होंने कहा कि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी पिछले कुछ वर्षों से लगातार चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं एवं वोट चोरी के मुद्दे को देश के सामने उठा रहे हैं। अब कांग्रेसजनों का दायित्व है कि, राहुल गांधी जी द्वारा उठाए गए इन सवालों और तथ्यों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाकर आम नागरिकों को जागरूक किया जाए। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती शोभा बाछव, सांसद एवं जिला प्रभारी, द्वारिकाधीश यादव, जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद एवं विधायक खल्लारी, विनोद सेवन लाल चंद्राकर, पूर्व विधायक, अमरजीत चावल, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री, खिलावन साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं खिलावन ध्रुव, ब्लॉक उपाध्यक्ष ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि, लोकतंत्र की, मजबूती स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर निर्भर करती है। यदि मतदाता के मताधिकार और उसकी लोकतांत्रिक आवाज पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह पूरे लोकतांत्रिक ढांचे के लिए गंभीर विषय है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से आम जनता को जागरूक करने, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की, मांग उठाने तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की, रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता एवं एकजुटता के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: श्रीमती शोभा बाछव सांसद एवं जिला प्रभारी, द्वारिकाधीश यादव जिलाध्यक्ष एवं विधायक खल्लारी, विनोद सेवन लाल चंद्राकर पूर्व विधायक, अमरजीत चावल पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री, लक्ष्मण पटेल जिला प्रभारी महामंत्री, सेवन लाल चंद्राकर जिला कोषाध्यक्ष, खिलावन साहू ब्लॉक अध्यक्ष, अन्नू चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष, रूपकुमारी ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस, गणेश शर्मा मंडल प्रभारी, विजय बंजारे मंडल प्रभारी, अमर चंद्राकर पूर्व जिला पंचायत सभापति, द्रोण चंद्राकर जिला सचिव, दाऊ लाल चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी, दीपक सिन्हा वरिष्ठ कांग्रेसी, फूल सिंह ध्रुव, रोशन पटेल जनपद सभापति, रमन सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष, खिलावन ध्रुव सेक्टर प्रभारी, खोम सिन्हा सेक्टर प्रभारी, डागा राम साहू पूर्व मंडी अध्यक्ष, संतोष साहू जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, दारा साहू, हेमंत डडसेना पूर्व जनपद सभापति, विश्राम चौहान सेक्टर प्रभारी, शंकर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस, केशव चौधरी सेक्टर प्रभारी, कृष्णा कुमार नर्मदा, भूमिका ध्रुव, लता चंद्राकर, जयश्री, राजेश मुखर्जी, रफीक खान ब्लॉक उपाध्यक्ष, राजू ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि पटेवा, पवन ध्रुव, राम कुमार जोगी, प्रहलाद ध्रुव, भोलेनाथ गंधर्व, नंदकुमार पटेल, कन्हैया ध्रुव, सियाराम, गणेश कुर्रे, लोमन यादव, सागर पटेल, नारायण साहू, व्यसनारायण चंद्राकर, दुष्यंत ध्रुव, शहनाज बेगम, शबाना परवीन, सय्यद आलम, लोकेश, छोटू, सुमेरसिंह, मोहित राम, कंस बरिहा, दानेश्वर साहू, ईश्वर बर्मन, रामलाल, चंद्र कुमार यादव, अभय सोनी, यशु पटेल, गोविंद यादव, श्यामलाल ध्रुव, धरम लहरे, उमेश यादव, पंचराम, माखियार, इच्छा राम, राय सिंह, चंदन बारिहा, चमन लाल, फिरतू राम, विजय ढहरिया, मनीराम जांगड़े, अशोक पटेल, नोहर निषाद, गिरीश नायक, यशवंत कुमार ध्रुव, गोपाल नायक, सुनील कुमार दीवान, बुढान सिंह बघेल, शेख हनीफ, सदाराम, तोषे लाल, सुनील चंद्राकर, उदय राम निषाद, रकुल चंद, लालेश्वर, रामानंद चंद्राकर, पंडित राम, जोहत राम, शीतल साहू, राजू पटेल, दिलीप साहू, दीपक साहू, मनोहर सेन, कुशल सेन, मनीष साहू, मंसाराम निषाद, हरिराम, दामोदर सिंह, संतोष साहू, नंदकुमार, जाहित राम, भारत, मोहनलाल, नेमू लाल ध्रुव, भोलाराम, मंगल सिंह ठाकुर, रेन सिंह, बाबूलाल, फगनी, टकेश्वर, मनीराम चक्रधारी, मनोज बघेल, भुनेश्वर यादव, झाड़ू राम, चंद्रकांत पटेल, कोमल यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मण पटेल, जिला प्रभारी महामंत्री ने किया तथा आभार प्रदर्शन रमन सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। अंत में सभी कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की, रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button