छत्तीसगढ़

लोहारडीह में लगा उपभोक्ता जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बताए अधिकार

महासमुंद। जिला उपभोक्ता आयोग महासमुंद द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर को ग्राम लोहारडीह स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम उपभोक्ताओं एवं विद्यार्थियों को ई-हियरिंग की, सुविधा, ई-जागृति पोर्टल तथा उपभोक्ता अधिकारों और कर्तव्यों की, जानकारी दी गई। जिला उपभोक्ता आयोग की, सदस्य श्रीमती टी. दुर्गा ज्योति राव ने उपभोक्ताओं को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की, प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि, इन सुविधाओं से उपभोक्ता घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और ऑनलाइन सुनवाई का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, ग्रामीणजन, सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button