छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

शंकराचार्य भवन में कल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित किया जाएगा नारी शक्ति वंदन अभिनदंन कार्यक्रम, एक हजार महिलाओं का होगा भाजपा में प्रवेश

महासमुंद – केंद्र सरकार द्वारा नारीशक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है। इसे लेकर एक अक्टूबर को महासमुंद के शंकाराचार्य भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक हजार महिलाओं को भाजपा में प्रवेश कराया जाएगा। और इन महिलाओं को भाजपा की नीति रीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देश हित में लिए गए फैसलों से अवगत कराया जाएगा। इसकी जानकारी भाजपा महिला मोर्चा महासमुंद ने प्रेसवार्ता आयोजित कर दी है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने मीडिया को बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया है। जिसके तहत देश प्रदेश की राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को देकर उनके प्रति एक सम्मान प्रकट की गई है। जो निश्चित ही देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर लोकसभा और विधानसभा में देश हित में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। जिलाध्यक्ष सुधा साहू का कहना है की, उक्त कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार की नाकामी और सरकार की घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं को छत्तीसगढ़ में अमल में नहीं लाया जा रहा है इसे लेकर महिलाओं को जागरूक करेंगे। इसके अलावा केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं से लोगों को वंचित किया जा रहा है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा ने समय- समय पर लोगों के हक अधिकार के लिए विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button