छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर संभाग

महासमुंद के तुमगांव में आयोजित दादा नकुल देव ढीढी के 110 वीं जयंती में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

महासमुंद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद प्रवास रहे। यहां तुमगांव में आयोजित दादा नकुल देव ढीढी के 110 वीं जयंती में मुख्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दादा नकुल देव ढीढी की प्रतिमा पर पहले माल्यार्पण किया, और फिर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री साय के साथ खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा और समाज के प्रतिनधि भी मंच पर मौजूद थे। साथ ही हजारों की संख्या में समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दादा नकुल देव ढीढी के 110 वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में हमें बुलाया गया, हम उन्हें नमन करते हैं, उनको श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। वो कम पढ़े लिखे व्यक्ति थे, लेकिन समाज के लिए अपनी डेढ़ सौ एकड़ भूमि दान कर दिए। और जो छत्तीसगढ़ के महान संत हैं, परम पूज्य बाबा गुरूघासी दास जी उनकी जयंती 18 दिसम्बर को मनाई जाती है, यहीं से उन्होंने शुरुआत किया। उन्होंने मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया, ऐसे महान व्यक्ति थे। कांग्रेस के अनर्गल बोल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी हार स्पष्ट दिख रही है, इसलिए उनके दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है। इसिलिए कुछ भी अशोभनीय बात कर रहे हैं। ये उन्हीं के पैर में कुल्हाड़ी मारने जैसा है, इन सब से उनको ही हानि होगा, क्योंकि छत्तीसगढ़ की जनता इस तरह का व्यवहार पसंद नहीं करती।

Related Articles

Dhindora24 (Desk)

ढिंढोरा 24 एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Related Articles

Back to top button